SBI Asha Scholarship Yojana 2025: एसबीआई प्लेटिनम जुबली आशा छात्रवृत्ति 2025 के लिए यहां से करें ऑनलाइन आवेदन

SBI Asha Scholarship Yojana 2025: स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया ने भारत के आर्थिक रूप से कमजोर छात्र छात्राओं को आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए भारत की सबसे बड़ी छात्रवृत्ति योजना लांच की है जिसका नाम है SBI Asha Scholarship Yojana 2025। इस छात्रवृत्ति की सहायता से देश के छात्र-छात्राएं अपनी पढ़ाई को एक नए मुकाम पर ले जा सकेंगे। वह छात्र जो अपनी पढ़ाई बड़े कॉलेज, यूनिवर्सिटी से करने की आशा रखते हैं और आर्थिक रुप से कमजोर होने के कारण अपनी पढ़ाई नहीं कर पाते हैं .

ऐसे छात्रों के लिए यह योजना 20 लाख रुपए तक की छात्रवृत्ति देगी। इच्छुक छात्र छात्राएं SBI Asha Scholarship Platinum Jubilee की आधिकारिक वेबसाइट पर अपना आवेदन जमा कर सकते है। इस आर्टिकल में हमने आवेदन कैसे करें से लेकर पात्रता, लाभ, चयन प्रक्रिया आदि महत्वपूर्ण जानकारियां सरल और सहज भाषा में नीचे स्टेप बाय स्टेप लिखी है। जिन्हें पढ़ कर आप अपना आवेदन पूर्ण कर सकेंगे।

SBI Asha Scholarship Yojana 2025: एसबीआई प्लेटिनम जुबली आशा छात्रवृत्ति 2025 के लिए  यहां से करें ऑनलाइन आवेदन

Read More: Mukhyamantri Majhi Ladki Bahin Yojana | मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहिन योजना- 2025:

 SBI आशा छात्रवृत्ति 2025 क्या है? SBI Asha Scholarship Yojana 2025

यह योजना भारतीय स्टेट बैंक की एक पहल है जिसे SBI Platinum Jubilee Asha Scholarship 2025-26 नाम दिया गया है। इस छात्रवृत्ति का लाभ उन छात्र-छात्राओं को दिया जाएगा जो छात्र-छात्राएं अपने आगे की पढ़ाई करने के लिए सक्षम नहीं है। ऐसे ही छात्रों को SBI फाउंडेशन इस SBI Asha Scholarship 2025 की सहायता से 15 हज़ार रूपए से लेकर 20 लाख रुपए तक की छात्रवृत्ति दे रही है। यह छात्रवृत्ति कक्षा 9 से लेकर 12 तक के छात्रों और उन छात्रों जो टॉप 300 NIRF रैंक के विश्वविद्यालय/कॉलेज और IIT जैसे बड़े संस्थानों में शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं उनको प्रदान कराई जा रही है।

भारतीय स्टेट बैंक ने अपने प्लेटिनम जुबली के अवसर पर इस योजना को लांच किया है। ताकि उन कमजोर वर्ग के विद्यार्थियों को भी आगे बढ़ने का अवसर मिल सके जो पैसों की कमी के चलते देश-विदेश के बेहतर संस्थानों में पढ़ाई नहीं कर पाते हैं। SBI Platinum Jubilee Asha Scholarship का लाभ लेकर सभी छात्र अपनी भविष्य के सपने को सरकार कर सकेंगे। इस वर्ष भारतीय स्टेट बैंक लगभग 23230 छात्रों को 90 करोड़ रूपए देने की योजना बना रहा है। सभी पात्र विद्यार्थी इसके लिए 15 नवम्बर तक आवेदन कर सकेंगे।

SBI Platinum Jubilee Asha Scholarship 2025: Overview

योजना का नाम SBI Platinum Jubilee Asha Scholarship
योजना किसने शुरू कियाभारतीय स्टेट बैंक ने
वर्ष2025
योजना का उद्देश्यदेश के होनहार छात्रों को देश विदेश के बेहतर शिक्षण संस्थाओं में पढाई के लिए छात्रवृत्ति प्रदान करना।
छात्रवृत्ति की राशी15000 रूपए से लेकर 20 लाख रूपए तक
लाभार्थीदेश के सभी छात्र छात्राएं
पंजीकरण का तरीकाऑनलाइन
आवेदन प्रारंभ होने की तिथि19 सितम्बर 2025
आवेदन की अंतिम तिथि15 नवम्बर 2025
आधिकारिक वेबसाइटhttps://www.sbiashascholarship.co.in/

SBI आशा छात्रवृत्ति की विशेषताएं-

·       छात्रवृत्ति की सहायता से छात्र अपनी आगे की पढ़ाई को निरंतर कर सकेंगे।

·       उच्च शिक्षा के लिए 20 लाख रुपए की छात्रवृत्ति दी जाएगी।।

·       अच्छे कॉलेज यूनिवर्सिटी से पढ़ाई पूरी कर सकेंगे

·       अलग-अलग पाठ्यक्रमों के लिए अलग-अलग छात्रवृत्ति दी जाएगी।

SBI Platinum Jubilee Asha Scholarship Amount –

·       स्कूली छात्रों के लिए SBI Asha Scholarship ₹15000 तक की छात्रवृत्ति दे रही है।

·       स्नातक कर रहे छात्रों के लिए 75000 रूपए तक की छात्रवृत्ति दी जा रही है।

·       पोस्ट ग्रेजुएशन कर रहे छात्र छात्राओं के लिए 250000 रुपए तक की छात्रवृत्ति दी जा रही है।

·       ऐसे छात्र जो मेडिकल की पढ़ाई कर रहे हैं उन छात्रों के लिए 450000 रुपए की छात्रवृत्ति दी जा रही है।

·       IIT के छात्रों को 200000 रुपए की छात्रवृत्ति दी जा रही है।

·       IIM के छात्रों को 500000 रुपए तक की छात्रवृत्ति का लाभ दिया जा रहा है।

·       ऐसे छात्र जो विदेश में अपनी पढ़ाई कर रहे हैं उनके लिए 20 लाख रुपए की छात्रवृत्ति दी जा रही है।

SBI Platinum Jubilee Asha Scholarship 2025 के लिए पात्रता –

इस छात्रवृत्ति क्र लिए अलग अलग कक्षाओं में पढ़ रहे विद्यार्थियों को अलग अलग पात्रता मानदंड पुरे करने होंगे। सभी के लिए SBI Asha Scholarship eligibility criteria की लिस्ट नीचे दी गयी है-

स्कूली छात्रों के लिए-

1.       भारत का नागरिक होना आवश्यक है।

2.     आवेदक को मौजूदा शैक्षणिक वर्ष में कक्षा 9 से 12 तक अध्यनरत होना चाहिए।

3.      आवेदकों ने पिछले शैक्षणिक वर्ष में 75% या उससे अधिक अंक प्राप्त किये हो।

4.     आवेदक की पारिवारिक वार्षिक आय 3 लाख रुपए तक होनी चाहिए।

स्नातक छात्रों के लिए

1.       आवेदक भारत का नागरिक होना चाहिए।

2.     आवेदकों को भारत के किसी प्रमुख विश्वविद्यालय या कॉलेज से स्नातक करना होगा।

3.     छात्र को अपने पिछले शैक्षिक वर्ष में 7 CGPA / 75% अंक या उससे अधिक अंक प्राप्त करने होंगे।

4.     आवेदक की पारिवारिक वार्षिक आय ₹600000 तक होनी चाहिए।

स्नातकोत्तर छात्रों के लिए

1.       आवेदक को भारत का नागरिक होना चाहिए।

2.     आवेदक को भारत के किसी भी प्रमुख विश्वविद्यालय कॉलेज से किसी भी वर्ष पोस्ट ग्रेजुएशन पाठ्यक्रम में प्रवेश लेना होगा।

3.     आवेदक को पिछले शैक्षणिक वर्ष में 7 CGPA या 75% अंक या उससे अधिक अंक प्राप्त करने होंगे।

4.     आवेदक की पारिवारिक वर्षिक आय 6 लाख रुपए तक होनी चाहिए।

मेडिकल छात्रों के लिए

1.       अखिल भारतीय स्तर के छात्र।

2.     नवीनतम NIRF रैंकिंग के अनुसार टॉप 300 संस्थानों में सूचीबद्ध भारत के किसी भी प्रमुख विश्वविद्यालय या कॉलेज से मेडिकल डिग्री किसी भी वर्ष प्राप्त करने वाले छात्र।

3.     आवेदक को पिछले शैक्षणिक वर्ष में 7 CGPA या 75% अंक या उससे अधिक अंक प्राप्त करने होंगे।

4.     आवेदक की पारिवारिक वार्षिक आय ₹6 लाख तक होनी चाहिए।

IIT छात्रों के लिए

1.       आवेदक भारत का नागरिक होना चाहिए।

2.     आवेदक को भारत के किसी भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) से स्नातक पाठ्यक्रम (किसी भी वर्ष) करना होगा।

3.     अभ्यर्थी के लिए पिछले शैक्षणिक वर्ष में 7 CGPA या 75% अंक या उससे अधिक अंक प्राप्त करने होंगे।

4.     अभी तक की पारिवारिक वार्षिक आय ₹6 लाख तक होनी चाहिए।

IIM छात्रों के लिए

1.       आवेदक भारत का नागरिक होना चाहिए।

2.     आवेदन के भारत की किसी भारतीय प्रबंधन संस्थान (IIM) से MBA या PGDM पाठ्यक्रम किसी भी वर्ष किया हो।

3.     छात्र ने अपने पिछले शैक्षणिक वर्ष में 7 CGPA या फिर 75% अंक या उससे अधिक अंक प्राप्त किए हो।

4.     आवेदक की पारिवारिक वार्षिक आय ₹6 लाख तक होनी चाहिए।

विदेशी छात्रों के लिए

1.       आवेदक का भारतीय नागरिक होना अनिवार्य है।

2.     आवेदक अनुसूचित जाति या अनुसूचित जनजाति श्रेणी से संबंधित होना चाहिए।

3.     विदेश में प्रमुख संस्थानों से पोस्ट ग्रेजुएशन और उससे ऊपर के पाठ्यक्रमों की पढ़ाई कर रहे छात्र पात्र होंगे।

4.     (वर्ष 2024-25 के लिए QS World University Rankings में टॉप 200 में शामिल संस्थाएं से)

5.     छात्र ने अपने पिछले शैक्षणिक वर्ष में 7 CGPA या 75% अंक हासिल किए हो।

6.     जिन छात्रों की वार्षिक पारिवारिक आय ₹6 लाख रुपए तक है, वे आवेदन के पात्र हैं।

नोट – 

·   अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति के छात्रों के लिए 10% छूट का प्रावधान है।

(अंको का प्रतिशत 67.50%, CGPA 6.30)

·   50% स्लॉट महिलाओं के लिए आरक्षित है।

·       50% अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित (25% अनुसूचित जाति 25% अनुसूचित जनजाति)

Read More: Rajasthan Anuprati Coaching Yojana| राजस्थान अनुप्रति कोचिंग योजना 2025 क्या है? और आवेदन यहाँ से करे

SBI आशा छात्रवृत्ति योजना के लिए जरूरी दस्तावेज –

1.   छात्र की पिछले वर्ष की मार्कशीट (10वीं/12वीं /स्नातक/स्नातकोत्तर)

2. आधार कार्ड

3. चालू वर्ष की रसीद

4. मौजूदा वर्ष का प्रवेश प्रमाण पत्र, संस्था पहचान पत्र वास्तविक प्रमाण पत्र

5. आवेदक के बैंक खाता का विवरण (या माता-पिता का)

6. आवेदक की पासपोर्ट साइज फोटो

7. आय प्रमाण पत्र

8. जाति प्रमाण पत्र (जहां मांगा जाए)

SBI Asha Scholarship Apply Online / आवेदन प्रक्रिया?

·       आवेदक सबसे पहले SBI Platinum Jubilee Asha Scholarship Apply Online की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

·       अब Apply Now पर क्लिक करें और आईडी लॉगिन करें।

·        यदि आवेदक की आईडी बनी है तो साइन इन करें अन्यथा खाता बनाएं पर क्लिक करें।

·       अब आवेदक के सामने SBI Platinum Jubilee Asha Scholarship 2025-26 का आवेदन पृष्ठ आ गया होगा।

·       दिए गए  निर्देशों को पढ़ें और आवेदन बटन पर क्लिक करके प्रक्रिया शुरू करें।

·       अब मांगी गयी सभी आवश्यक जानकारी को दर्ज करके Next पर क्लिक करें। 

·       इसके बाद जरूरी दस्तावेजों को अपलोड करें। 

·       अब नियमों वह शर्तों को स्वीकार करें और Preview पर क्लिक करें।

·       यदि आपके द्वारा दी गई सभी जानकारी ठीक से दर्ज है तो सबमिट बटन पर क्लिक करें।

SBI Asha Scholarship Status Check-

·   आप अपनी स्कॉलरशिप के स्टेटस को ऑफिशल वेबसाइट पर जाकर लॉगिन करके अपने डैशबोर्ड में देख सकते हैं।

·   पोर्टल पर Login करने के लिए होम पेज पर Login का सेक्शन दिया गया है। Login करने के लिए पूरी प्रक्रिया ऊपर दी गयी आवेदन प्रक्रिया के समान ही है।

अधिकतर पूछे जाने वाले प्रश्न

1.      SBI आशा स्कॉलरशिप 2025 की लास्ट डेट क्या है?

एसबीआई आशा स्कॉलरशिप 2025 की लास्ट डेट 15 नवंबर है।  

2.     एसबीआई आशा स्कॉलरशिप के लिए कौन-कौन पात्र हैं?

कक्षा 9 से 12 तक के छात्र तथा ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन कर रहे छात्र छात्राएं।  इसके आलावा IIT/IIM जैसे संस्थानों में अध्ययन कर रहे छात्र छात्राएं।

3.    क्या एसबीआई आशा स्कॉलरशिप योजना असली है?

हां, यह योजना भारतीय स्टेट बैंक के स्कॉलरशिप फाउंडेशन द्वारा चलाई जा रही है। इसका नाम आशा स्कॉलरशिप है और इसे एसबीआई प्लैटिनम जुबली आशा स्कॉलरशिप भी कहा जा रहा है।

4.    एसबीआई आशा स्कॉलरशिप योजना क्या है?

यह एक छात्रवृत्ति योजना है जिसमें छात्रों को उनकी कक्षाओं के हिसाब से ₹15000 से लेकर 20 लाख रुपए तक की छात्रवृत्ति दी जाएगी।  

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top