Mukhyamantri Mahila Rojgar Yojana 2025: अगर आप बिहार राज्य की महिला है और अपने लिए रोजगार शुरू करके आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर होना चाहती हैं, तो बिहार सरकार आपके लिए एक बहुत ही अच्छी योजना लेकर आई है जिसका नाम है मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना। यह योजना सभी पात्र महिलाओं को प्रारंभिक स्तर पर 10000 रुपए की आर्थिक सहायता देकर रोजगार शुरू करने का अवसर प्रदान करती है।
इसके अलावा इसमें अतिरिक्त ₹200000 की आर्थिक सहायता देने का भी प्रावधान है। अगर आप बिहार मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना का लाभ लेना चाहती हैं तो हमारे इस आर्टिकल में दी गई जानकारी को अंत तक पढ़े। आगे हमने इसके लिए पत्रताएं, आवश्यक दस्तावेज, और आवेदन प्रक्रिया को बहुत ही संक्षिप्त और सरल भाषा में बताया है ।

Read More; Free Silai Machine Yojana: सिलाई मशीन योजना के फॉर्म भरना शुरू यहां से करें आवेदन
मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना क्या है?
बिहार सरकार ने अपने राज्य की महिलाओं को रोजगार प्रदान करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना की शुरुआत की है। इस योजना के माध्यम से प्रत्येक परिवार की एक महिला को उनकी पसंद का रोजगार शुरू करने के लिए ₹10000 की राशि पहली किस्त के रूप में दी जाएगी। इसीलिए कुछ लोग इसे 10000 महिला योजना भी कह रहे हैं। इसके अतिरिक्त जब महिलाएं अपना रोजगार शुरू कर लेंगी उसके बाद रोजगार का आकलन कर ₹200000 की अतिरिक्त वित्तीय सहायता बिहार सरकार की तरफ से दी जाएगी। इस तरह बिहार मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना या बिहार महिला रोजगार योजना के माध्यम से महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाकर राज्य की अर्थव्यवस्था को बढ़ावा दिया जाएगा।
इस योजना को शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों के लिए शुरू किया गया है। ऐसी महिलाएं जो स्वयं सहायता समूह से जुड़ी है उनको इस योजना में अलग से आवेदन करने की आवश्यकता नहीं है। वही शहरी क्षेत्र की वे महिलाएं जो समूह की सदस्य नहीं है उनको आवेदन करने के लिए सरकार द्वारा शुरू किए गए पोर्टल पर जाना होगा। आवेदन करने की पूरी प्रक्रिया हमने नीचे अलग से हेडिंग में दी है।
Mukhyamantri Mahila Rojgar Yojana 2025: Overview
| योजना का नाम | मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना |
| योजना किसने शुरू किया | बिहार सरकार ने |
| वर्ष | 2025 |
| योजना का उद्देश्य | बिहार की महिलाओं को उनकी पसंद का रोजगार शुरू करने के लिए आर्थिक सहायता देना। |
| धनराशी | पहली क़िस्त ₹10000, इसके बाद 2 लाख तक। |
| लाभार्थी | बिहार की महिलाएं |
| आवेदन का तरीका | ऑनलाइन तथा ऑफलाइन |
| आधिकारिक वेबसाइट | https://mmry.brlps.in/ |
मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के लाभ तथा विशेषताएं
1. यह योजना प्रत्येक परिवार की एक महिला को रोजगार शुरू करने के लिए आर्थिक सहायता का प्रावधान करती है।
2. प्रथम किस्त के रूप में ₹10000 दिए जाएंगे।
3. शुरू किए गए रोजगार का आकलन करने के बाद आवश्यकता अनुसार ₹200,000 की अतिरिक्त वित्तीय सहायता भी दी जाएगी।
4. महिला अपनी पसंद का कोई भी रोजगार जैसे, किराना दुकान, सब्जियां या फल की दुकान, कृषि कार्य, बकरी पालन, ब्यूटी पारलर, आदि शुरू कर सकेंगे ।
मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के लिए पात्रता-
इस योजना का लाभ लेने के लिए महिलाओं को नीचे दिए गए पात्रता मानदंडों को पूरा करना होगा-
1. आवेदक महिला बिहार राज्य की निवासी होनी चाहिए।
2. ग्रामीण तथा शहरी क्षेत्र की वे महिलाएं जो स्वयं सहायता समूह से जुड़ी हैं वे सभी आवेदन के लिए पात्र हैं।
3. एक परिवार से केवल एक महिला को भी लाभ दिया जाएगा।
4. ऐसी अविवाहित महिला जो वयस्क है तथा जिनके माता-पिता जीवित नहीं है वह भी योजना के लिए पात्र हैं।
5. आवेदक महिला की आयु 18 से 60 वर्ष होनी चाहिए।
6. महिला स्वयं या उनके पति आयकर दाता ना हो।
7. यदि महिला स्वयं या उनके पति किसी सरकारी सेवा में कार्यरत हैं तो वह योजना के लिए पात्र नहीं होगी ।
जरूरी दस्तावेज
1. आधार कार्ड
2. निवास प्रमाण पत्र
3. आय प्रमाण पत्र या राशन कार्ड
4. आधार से लिंक बैंक खाते की पासबुक
5. आधार से लिंक मोबाइल नंबर
6. पासपोर्ट साइज फोटो
मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना में आवेदन कैसे करें?
· ऐसी महिलाएं जो ग्रामीण क्षेत्र से हैं और जीविका स्वयं सहायता समूह से जुड़ी हैं उनको अलग से आवेदन करने की आवश्यकता नहीं है। ऐसी सभी महिला सदस्यों के लिए एक विशेष बैठक ग्राम संगठन स्तर पर बुलाई जाएगी, जहां समूह के सभी सदस्यों का आवेदन लिया जाएगा।
· ग्रामीण क्षेत्र की ऐसी महिलाएं जो स्वयं सहायता समूह से नहीं जुड़ी हैं उनको सबसे पहले स्वयं सहायता समूह से जोड़ने के लिए आवेदन करना होगा, जो कि संबंधित ग्राम संगठन में किया जा सकेगा। उसके बाद महिला रोजगार योजना के लिए आवेदन ऊपर दी गई प्रक्रिया के अनुसार किया जाएगा।
· शहरी क्षेत्र की ऐसी महिलाएं जो स्वयं सहायता समूह की सदस्य हैं उनको वेबसाइट पर फॉर्म भरने की आवश्यकता नहीं है। वह अपने क्षेत्र स्तरीय संगठन ALO/CRP से संपर्क करें। वहीं से बैठक के माध्यम से आवेदन लिए जाएंगे।
· शहरी क्षेत्र की ऐसी महिलाएं जो स्वयं सहायता समूह संगठन की सदस्य नहीं है उनको नीचे दिए गए स्टेप के माध्यम से आवेदन करना होगा।
Mukhyamantri Mahila Rojgar Yojana Online Apply
शहरी क्षेत्र की ऐसी महिलाएं जो स्वयं सहायता समूह संगठन की सदस्यहै या नहीं है, वह इस प्रक्रिया को फॉलो करें –
· सबसे पहले योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
· होम पेज पर नीचे की तरफ मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना से संबंधित प्रपत्र भरने के लिए क्लिक करें पर क्लिक कर दें।
· आप नए पेज पर आपको मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना शहरी का लाभ लेने हेतु यहां क्लिक करें पर क्लिक करना है।
· अब आपसे पूछा जाएगा कि आप स्वयं सहायता समूह की सदस्य हैं या नहीं, अपने अनुसार जानकारी दर्ज करें।
· इसके बाद अगले स्टेप में आपको सहमति देकर नीचे दिए गए फॉर्म में मांगी गई आवश्यक जानकारी को दर्ज करना है।
· सभी जानकारी को दर्ज करके मांगे जाने पर जरूरी दस्तावेजों को अपलोड करें।
· इसके बाद सबमिट पर क्लिक कर दें।
· इस तरह आप सफलता पूर्वक ऑनलाइन आवेदन कर पाएंगे।
· यदि आपको आवेदन करने में कोई दिक्कत आ रही है तो आप अपनी नजदीकी जन सेवा केंद्र या फिर अपने क्षेत्र के स्वयं सहायता समूह संगठन में संपर्क कर सकती हैं ।
Jeevika 10000 Yojana Form
महिला रोजगार योजना या जीविका 10000 योजना फॉर्म के लिए आपको ग्रामीण या शहरी जीविका स्वयं सहायता समूह की बैठक में जाना होगा, वाही ऑफलाइन फॉर्म उपलब्ध होंगे। यदि आप समूह की सदस्य नहीं हैं तो ऊपर दी गयी प्रक्रिया से ऑनलाइन आवेदन करना होगा।
Read More: Ayushman card Gramin Beneficiary List : 5 लाख रुपए की नई ग्रामीण लिस्ट जारी
Mukhyamantri Mahila Rojgar Yojana Portal
बिहार सरकार मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना में आवेदन करने या आवश्यक जानकारी प्राप्त करने के लिए ऑनलाइन पोर्टल को शुरू कर दिया है इसकी आधिकारिक वेबसाइट https://mmry.brlps.in/ है ।
मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना अकाउंट में कब आएंगे Rs. 10,000 की धनराशि ?
Mukhyamantri Mahila Rojgar Yojana List: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार राज्य की 75 लाख महिलाओ के खाते सीधे 10,000 रुपये की धनराशि की सहायता ट्रांसफर कर दी है बिहार की 75 लाख महिलाओ के खाते मे 10 हजार रुपये की बड़ी सौगात मिली है मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सीधे बैंक खाते मे पहली किस्त 26 सितंबर 2025 को पहली किस्त जारी की है ।
अधिकतर पूछे जाने वाले प्रश्न
1. मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना क्या है?
बिहार सरकार द्वारा शुरू की गई यह योजना बिहार की महिलाओं को रोजगार शुरू करने के उद्देश्य से आर्थिक सहायता प्रदान करती है ।
2. महिला रोजगार योजना के लिए आवेदन कैसे करें?
जो महिलाएं शहरी या ग्रामीण स्वयं सहायता समूह की सदस्य हैं उनको अलग से ऑनलाइन आवेदन करने की आवश्यकता नहीं है। समूह की सदस्य ना होने पर ऊपर दी गई प्रक्रिया से आवेदन करें ।
3. महिला रोजगार योजना में कितने रुपए मिलेंगे?
पहली किस्त के रूप में ₹10000 दिए जाएंगे। उसके बाद रोजगार का आकलन करके आवश्यकता अनुसार ₹200000 तक की अतिरिक्त सहायता दी जाएगी ।
4. मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना की ऑफिशल वेबसाइट क्या है?
इसकी ऑफिसियल वेबसाइट https://mmry.brlps.in/ है । ।
